मुंबई, 25 सितंबर। टेलीविजन की मशहूर अदाकारा दीपिका सिंह अपने आकर्षक डांस मूव्स और पारंपरिक परिधानों के लिए जानी जाती हैं। उनका हर लुक फैंस को मंत्रमुग्ध कर देता है। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक विशेष वीडियो साझा किया, जिसमें वह गरबा करते हुए दिखाई दे रही हैं।
वीडियो की शुरुआत दीपिका के साधारण लुक से होती है, जिसमें वह ग्रीन टी-शर्ट और ब्लैक जैगिंग पहने अपने मेकअप रूम में तैयार हो रही हैं। उनके हाथ में एक खूबसूरत लहंगा है, जो थोड़ी देर बाद उन्हें गरबा क्वीन में बदलने वाला है। कुछ ही सेकंड में, दीपिका का लुक पूरी तरह से बदल जाता है। वह एक शानदार पीले रंग के घेरदार लहंगे और पर्पल ब्लाउज में नजर आती हैं।
उनका ब्लाउज खास है, क्योंकि इसमें चुन्नी भी अटैच है, जिससे उन्हें अलग से चुन्नी कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ी। लहंगा साधारण है, लेकिन ब्लाउज से लटकी चुन्नी ने सबका ध्यान खींचा है। इस लुक में बारीक कढ़ाई और मिरर वर्क किया गया है। दीपिका ने इसे ऑक्सिडाइज्ड चोकर नेकलेस, झुमके और चूड़ियों के साथ पूरा किया।
इसके बाद, वीडियो में वह एक कार्यक्रम में भाग लेती हैं, जहां वह अन्य लोगों के साथ गरबा करती नजर आती हैं। कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी दिखाई देते हैं।
इस वीडियो की खासियत इसका बैकग्राउंड म्यूजिक है। दीपिका ने फिल्म 'काई पो चे' के प्रसिद्ध गाने 'शुभारंभ' को अपने वीडियो में शामिल किया है।
इस गाने में गुजराती लोक धुनों की मिठास साफ झलकती है। श्रुति पाठक और दिव्या कुमार की आवाज में गाया गया 'शुभारंभ' गाना, जिसमें अमित त्रिवेदी का संगीत है, सभी को थिरकने पर मजबूर कर रहा है।
You may also like
अमेरिका का 100% टैरिफ, भारतीय जेनेरिक दवाओं पर क्यों नहीं होगा असर?
आंध्र प्रदेश: विधायक बालकृष्ण की अपमानजनक टिप्पणी पर वाईएसआरसीपी की माफी की मांग
चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में पैसे भेजना उनका अपमान: कृष्णा अल्लावरु
इंसान के शरीर में माता आने` के पीछे की सचाई, जानिए क्यों आती है माता
विश्व कप जीतने का सभी टीमों के पास समान मौका : हरमनप्रीत कौर